Headlines

सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से 12:20 बजे तक चलेंगे 

सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से 12:20 बजे तक चलेंगे

स्कूल 6 अप्रैल से 31 मई तक सुबह की पाली में चलेंगे

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी स्कूलों का समय छह अप्रैल से बदल जाएगी। स्कूल सुबह की पाली (मार्निंग शिफ्ट) में चलेंगे। स्कूल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। छुट्टी मध्याह्न 12:20 बजे होगी। शिक्षक मध्याह्न 12:30 में स्कूल छोड़ेंगे। तापमान में वृद्धि को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद कई जिलों ने सुबह की पाली में स्कूल करने संबंधित आदेश जारी भी कर दिया है।

स्कूलों को जारी निर्देश के अनुसार अप्रैल के पहले सोमवार से स्कूलों को सुबह की पाली में करने का प्रावधान है। इसके तहत सुबह 6:30 बजे स्कूल शुरू होंगे। सात बजे तक प्रार्थना होगी और चेतना सत्र चलेगा। सात से 7:40 बजे तक पहली घंटी होगी। 7:40 से 8:20 बजे तक दूसरी घंटी रहेगी। 8:20 से 9 बजे तक तीसरी घंटी होगी। 9 से 9:40 तक मध्यान्तर होगा।

मध्यान्तर में ही प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। उसके बाद 9.40 बजे से 10:20 बजे तक चौथी घंटी होगी। 10:20 से 11 बजे तक पांचवीं और 11 से 11:40 तक छठी घंटी होगी। 11:40 से 12:20 बजे तक सातवीं घंटी चलेगी।

सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे छुट्टी हो जायेगी। 12:20 से 12:30 बजे तक प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषयों की समीक्षा होगी। अगले दिन के लिए कार्ययोजना बनेगी और छात्रों को दिये गये कार्य की समीक्षा और जांच होगी।

क्या है नया टाइम-टेबल?

नए शेड्यूल के मुताबिक, अब स्कूल सुबह 6:30 बजे शुरू हो जाएंगे. आधे घंटे की प्रार्थना के बाद सुबह 7:00 बजे से पढ़ाई शुरू होगी. बच्चों को दोपहर 12:20 बजे छुट्टी दे दी जाएगी. मिड-डे मील के लिए सुबह 9:00 से 9:40 बजे तक का समय तय किया गया है. विभाग ने यह भी कहा है कि जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां हेडमास्टर दो शिफ्टों में खाना खिला सकते हैं ताकि भीड़ न हो.

डीएम को स्पेशल पावर

गर्मी की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने डीएम को भी स्पेशल अधिकार दिए हैं. अगर किसी जिले में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है या लू का प्रकोप बढ़ता है, तो डीएम अपने स्तर से स्कूल के समय में और भी बदलाव कर सकते हैं.

छुट्टियों के बाद फिर बदलेगा समय

फिलहाल यह मॉर्निंग शिफ्ट केवल गर्मी की छुट्टियों शुरू होने तक ही लागू रहेगी. जैसे ही गर्मी की छुट्टियां खत्म होंगी और स्कूल दोबारा खुलेंगे, समय वापस पुराना वाला हो जाएगा. यानी तब स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे. इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं.

Leave a Reply

error: Content is protected !!