मांझी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत रविवार को गुर्दाहाँ कला स्थित मनरेगा भवन के सभागार में मांझी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उदघाटन राज्यमंत्री ललन कुमार साहनी ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में भाजपा को कार्यकर्ताओं की संख्या के लिहाज से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बताया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ईमानदारी एवम कठिन परिश्रम ही किसी भी संगठन की नींव होती हैं। प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लंबे प्रयास की बदौलत ही देश को कांग्रेस के कुशासन से तथा बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के पद पर बैठे नरेन्द्र मोदी भी स्वयं को एक कार्यकर्ता ही मानते हैं। भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं का अटूट समर्पण व उनकी कार्यशैली संगठन को अन्य राजनैतिक दलों की तुलना में विशिष्ट बनाते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक क्रमशः पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, भोला जी एवं राकेश सिंह आदि ने विषय, वैचारिक, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सरकार की योजना, उपलब्धि, तथा आईटी सेक्टर।सोशल मीडिया। की भूमिका की विस्तार पूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज प्रसाद,मनोज पांडेय,राकेश सिंह महंत,राजीव कुमार भारती,निशांत सिंह,संजीव कुमार शर्मा,श्री भगवान चौधरी अर्जुन सिंह,अरुण सिंह ,पूर्व सरपंच अरुण सिंह जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी ,रामशंकर मिश्र ,भोला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मुंगेर रिश्वत कांड: पेशकार पर गिरेगी गाज, बेगूसराय के सीओ-डीसीएलआर भी जांच के दायरे में
भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया
गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे
खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद
बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका
