बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव में शनिवार की रात चोरों ने नेवी के जवान के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी कर ली।
घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई, जब पड़ोसियों की नजर घर के खुले पड़े मुख्य दरवाजे पर पड़ी। जब लोगों ने अंदर पहुंचकर देखा तो अलमारी, बक्से व पलंग के बॉक्स टूटे हुए थे और कपड़े तथा अन्य सामान बिखड़े पड़े थे।
उसके बाद पड़ोसी कौशल कुमार सिंह ने घटना की जानकारी गृह स्वामी दिल्ली में पोस्टेड नेवी के जवान सुमंत कुमार सिंह तथा डायल 112 एवं दाउदपुर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरी की घटना की जांच-पड़ताल की। बताया जाता है कि चोरों ने घर में सूनेपन का लाभ उठाते हुए पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, उसके बाद अंदर पहुंचकर दो
कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ डाला तथा अंदर मौजूद आलमारी, बक्से, पलंग के बॉक्स को तोड़कर उसमें रखे नकद, कुछ आभूषण समेत सारे कीमती सामान लेकर चलते बनें। चोरी गई सम्पति का सही अंदाजा गृह स्वामी के वापस गांव पहुंचने पर मिल सकेगा।
यह भी पढ़े
इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मुंगेर रिश्वत कांड: पेशकार पर गिरेगी गाज, बेगूसराय के सीओ-डीसीएलआर भी जांच के दायरे में
भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया
गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे
खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद
बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका
