Headlines

जमीन विवाद की रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांग रहे थानाध्यक्ष को निगरानी रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जमीन विवाद की रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांग रहे थानाध्यक्ष को निगरानी रंगे हाथ किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के मधेपुरा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरैनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार सुबह एक ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया है.

 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक आसिफ इकबाल मेहंदी ने बताया कि पुरैनी थाना क्षेत्र के औरैया वार्ड संख्या-4 निवासी कुमार विश्वकर्मा ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन विवाद से जुड़े मामले में जांच प्रतिवेदन देने के एवज में उनसे 7000 रुपये की घूस मांगी जा रही थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगरानी टीम ने पहले इसकी गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए.

 

 

इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया. मंगलवार को थाना परिसर के समीप जैसे ही पीड़ित ने आरोपी अधिकारी को 7000 रुपये दिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.बताया जाता है कि संबंधित जमीन विवाद मामले में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन मांगा गया था, जिसके लिए सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को नामित किया गया था.

 

इसी रिपोर्ट के नाम पर उन्होंने घूस की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.इस कार्रवाई के बाद पुरैनी सहित पूरे मधेपुरा जिले में हड़कंप मच गया है.

 

पुलिस महकमे में भी इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं आम लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे भ्रष्टाचारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि घूसखोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

यह भी पढ़े

मोतीपुर में LPG टैंकर से गैस कटिंग का भंडाफोड़ 54 सिलेंडर बरामद

मैं संभाल नहीं पाई… मम्मी माफ करना’

सहाजितपुर थानान्तर्गत मंदिर में चोरी की घटना का  किया सफल उद्भेदन

दरौंदा थाना पुलिस नेअवैध हथियार के साथा अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत SP ने लौटाए 51 मोबाइल

गयाजी में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्‍यार किसी और से शादी किसी और से, दरोगा को पड़ा महंगा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!