Headlines

भगवानपुर गोली कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

भगवानपुर गोली कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
दो बदमाश गिरफ्तार , पिस्टल , दो गोली, मोबाइल बाइक बरामद
12 घंटे में कांड का उद्भेदन करने के लिए थानाध्यक्ष सहित टीम होगा पुरस्कृत

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):


सीवान जिला के भगवानपुर हाट  थाना क्षेत्र के बहियारा चंवर के समीप बे चिरागी मिर्जापुर गांव के समीप मंगलवार को शाम में गोली लगने से एक युवक के घायल होने के मामले का एसडीपीओ महराजगंज अमन के गाइड लाइन पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार
सिंह अपने टीम के साथ त्वरित करवाई करते हुए कांड का उद्भेदन कर दिया है l

इस मामले में एसडीपीओ महराजगंज अमन ने भगवानपुर हाट थाना परिसर में
प्रेस वार्ता कर बताया कि सारण जिले के तरैया थाने के सरैया रत्नगर गांव का पवन कुमार एवं दीपक कुमार एक बाइक से पिस्टल बेचने आया था l खरीद बिक्री का स्थल बेचिरगी मिर्जापुर गांव का सुनसान स्थल चुना गया था l जहां भगवानपुर गांव का रंजन कुमार खरीदने के लिए पहुंचा l

 

पिस्टल का जांच के दौरान दीपक कुमार से गोली चल गई l जो पवन को लग गई l घटना के बाद रंजन कुमार पिस्टल लेकर फरार हो गया और दीपक घायल को सीएचसी भगवानपुर लाया l जहां से स्थिति गंभीर होने पर भगवानपुर पुलिस सदर अस्पताल सिवान के गई l जहां से वह पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है l
एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले के तीन आरोपी में एक पवन कुमार पीएमसीएच में इलाजरत है l

 

जबकि दीपक कुमार के निशानदेही पर रंजन कुमार को गिरफ्तार
कर लिया गया है l उन्होंने बताया कि पिस्टल रंजन के पास से दो गोली के साथ बरामद किया हुआ है l उन्होंने बताया कि बरामद समानों में एक देशी पिस्टल , दो जिंदा गोली 7. 65 एम एम, एक मैगजीन , एक मोबाइल बरामद किया गया है l एसडीपीओ ने कहा कि 12 घंटा में कांड का उद्भेदन टीम का नेतृत्व कर रहे भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह , एस आई सुनील कुमार , पीएसआई छपित कुमार चौबे , पीएसआई पूजा कुमारी एवं जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा l

यह भी पढ़े

मशरक के लखनपुर गोलम्बर पर 14 अप्रैल मनेगी अम्बेडकर जयंती ,बैठक आयोजित

बनियापुर थानान्तर्गत ATM में हेरफेर कर फर्जी निकासी करने वाले गिरोह के सदस्य धीरज कुमार को किया गया गिरफ्तार 

  निगरानी की गिरफ्त में आया  सारण का घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्ताार

फर्जी कंपनी से लाखों की ठगी, मुख्य सरगना गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!