Headlines

बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

अरवल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहर तेलपा थाना के दारोगा की मौत हो गई। हादसा रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के पास हुई। जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनू कुमार 2020 बैच का दारोगा था। वो किसी महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे।

 

इसी दौरान उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दरोगा को तुरंत सदर अस्पताल, अरवल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

 

वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जाता है कि दारोगा मनू कुमार की तैनाती शहर तेलपा थाना में थी। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सजग अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मृतक दारोगा मूल रूप से रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी तेज बहादुर के पुत्र थे।

 

जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़े

गंडक में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, रूपनछापव बतरदेह में छापेमारी, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित

शंकराचार्य जी महाराज को मिली धमकी पर पुलिस की निष्क्रियता; तहरीर के बाद भी FIR दर्ज नहीं – परमात्मानन्द ब्रह्मचारी

सिसवन की खबरें : बाइक से गिरकर युवक घायल

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में होगी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

Leave a Reply

error: Content is protected !!