सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक-06.03.2026 को राजु ज्वेलर्स के मालिक राजु कुमार साह से मंजेश पाण्डेय, पिता-अमरेन्द्र पाण्डेय, साकिन-पिपरा, थाना-नौतन, जिला सिवान एवं उनके अन्य सहयोगियों द्वारा 02 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की गई तथा राशि नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी गई।
पुनः दिनांक 07.03.26 को भी फोन कॉल के माध्यम से धमकी दी गई।इस संबंध में नौतन थाना में दिनांक-07.03.26 को प्राप्त आवेदन के आधार पर धारा-308(5)/308(4) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड के अग्रतर अनुसंधान के दौरान सिवान पुलिस की लगातार दबिश के कारण इस कांड में संलिप्त मंजेश पाण्डेय, पिता-अमरेन्द्र पाण्डेय, साकिन पिपरा, थाना-नौतन, जिला-सिवान ने आज दिनांक-09.04.26 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> आत्मसर्मपन किए गये अभियुक्त का नाम एवं पता :-
मंजेश पाण्डेय, पिता अमरेन्द्र पाण्डेय, साकिन-पिपरा, थाना-नौतन, जिला-सिवान।
सिवान पुलिस-आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़े
जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
