रघुनाथपुर में अवैध हथियारों के साथ एक अपराधकर्मी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र नवादा गांव से गेहूं के खेत में छिपे एक अपराधकर्मी को ग्रामीणों की सजगता से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जब तलाशी ली तो उसके पास से देशी कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
यह गिरफ्तारी रविवार देर रात को ग्रामीणों की सजगता के कारण संभव हो पाई।घटना के संबंध में मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि (करीब 12:05 बजे) रघुनाथपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवादा स्थित गेहूं के खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त संदिग्ध को अपने हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इन्द्रजित पटेल, पिता- सत्यदेव पटेल के रूप में हुई है, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ही बडुआ गांव का निवासी है। जब पुलिस ने उसकी सघन तलाशी ली तो उसके पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 01 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल और 06 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।
इस संबंध में रघुनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था या हथियारों की तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है।
यह भी पढ़े
अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटे चली वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई
माता-पिता के प्रति श्रद्धा सनातन संस्कृति का मूल तत्व : डॉ प्रेम कुमार
मटौली में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा
नशा मुक्त समाज को लेकर मशरक में दौड़ प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब
जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के किसानों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
