Headlines

मटौली में प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ  18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा

मटौली में प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ  18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगज जिला के सिधवलिया प्रखंड के मटौली छठ घाट के प्रांगण मे ग्राम वासियों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अवकाशप्राप्त शिक्षक ऋषिदेव तिवारी ने किया l बैठक मे नवनिर्मित मंदिर प्रांगण मे शिवलिंग,हनुमत,गणेश,दुर्गा, राम. दरबार तथा राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया l

 

यह महायज्ञ का आयोजन 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा जिसमे 18 को कलश यात्रा, 19 हवन पूजन,20को वेदी पूजन अधिवास विधि,22 को नगर भ्रमण,23 को प्राण प्रतिष्ठा और 24 को पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन होगा l

 

इस महायज्ञ मे मनोरंजन के सभी आयोजन,रासलीला एवं अयोध्या के प्रवचनकर्ता का आचार्य मनीष भारद्वाज का प्रवचन का आयोजन होगा l मौक़े पर,इंद्रदेव् राम,हरिहर साह,अखिलेश तिवारी,अरविन्द तिवारी,अनिल तिवारी,मिथिलेश तिवारी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे l

यह भी पढ़े

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के  किसानों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सिसवन की खबरें :  गंगपुर में गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख

13 अप्रैल 📜 जलियाँवाला बाग हत्याकांड  पर विशेष

Leave a Reply

error: Content is protected !!