राम जानकी पथ पर दो बाइक की टक्कर में सवार घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के बहरौली पंचायत भवन के पास एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार सभी घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
घायल तेजपुरवा गांव निवासी दीनानाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार और प्रियंका कुमारी हैं। घायलों ने बताया कि बाइक सवार भगीनी को पहुंचाने दीदी के घर सिवान मशरक के रास्ते जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बहरौली पंचायत भवन के पास सड़क घुमावदार हैं और बाइक सवार तेजी में थे जिससे दोनों बाइक सवार में आमने-सामने टक्कर हो गई।
यह भी पढ़े
सेवानिवृत्त शिक्षिका का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित, विद्यालय परिवार ने जताया आभार
सीवान में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केन्द्र बने
सीवान में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केन्द्र बने
पाकिस्तान में आयोजित ईरान~इजरायल~अमरीका वार्ता का असफल होने के माने
भारत विश्व की आत्मा है- मोहन भागवत
