Headlines

सेवानिवृत्त शिक्षिका का सम्‍मान सह  विदाई समारोह आयोजित, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

सेवानिवृत्त शिक्षिका का सम्‍मान सह  विदाई समारोह आयोजित, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कन्या मध्य विद्यालय, मशरक में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षिका अहिल्या देवी के सम्मान में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां शिक्षकों, छात्राओं और उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद कर सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अहिल्या देवी का शिक्षण कार्यकाल अत्यंत उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक रहा है।

 

उन्होंने अपने लंबे सेवा काल में न केवल छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास किया। उनकी शिक्षण शैली सरल, सहज और प्रभावशाली रही, जिससे छात्राएं शिक्षा के प्रति सदैव प्रेरित होती रहीं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि एक शिक्षक का योगदान केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अहिल्या देवी ने अपने कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से समाज में एक आदर्श स्थापित किया है।

 

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक औपचारिक प्रक्रिया है, लेकिन एक शिक्षक जीवनभर अपने अनुभव और ज्ञान से समाज को दिशा देता रहता है। समारोह के दौरान अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अहिल्या देवी का व्यवहार अत्यंत मिलनसार और सहयोगी रहा है। वे हमेशा विद्यार्थियों के हित में कार्य करती रहीं और हर परिस्थिति में विद्यालय के विकास के लिए तत्पर रहीं। उनके मार्गदर्शन में कई छात्राओं ने शैक्षणिक और नैतिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने प्रिय शिक्षिका के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में अपने अनुभव साझा किए। कई छात्राएं विदाई के क्षण में भावुक हो उठीं। इस दौरान विद्यालय परिसर में एक विशेष माहौल देखने को मिला, जहां सम्मान और विदाई दोनों की भावनाएं एक साथ झलक रही थीं। अंत में विद्यालय परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े

सीवान  में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए  21 परीक्षा केन्‍द्र बने 

सीवान  में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए  21 परीक्षा केन्‍द्र बने 

पाकिस्तान में आयोजित ईरान~इजरायल~अमरीका वार्ता का असफल होने के माने

भारत विश्व की आत्मा है- मोहन भागवत

हड़ताली राजस्व कर्मियों को बिहार सरकार का अल्टिमेटम

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले,हुआ अंतिम संस्कार

Leave a Reply

error: Content is protected !!