पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले,हुआ अंतिम संस्कार
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मशहूर गायिका आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. 92 साल की उम्र में उन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद सोमवार की शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म, संगीत के साथ-साथ राजनीति और समाज जगत से जुड़े कई दिग्गज भी मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.
संगीत जगत में बेमिसाल योगदान
आशा भोसले ने अपने लंबे और शानदार करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए हैं. उनकी आवाज ने हर तरह के संगीत को नई पहचान दी, चाहे वह रोमांटिक गीत हों, सूफी संगीत, डांस नंबर या इमोशनल नग्मे. उनके गानों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई और उन्हें भारतीय संगीत की सबसे महान गायिकाओं में शामिल किया.
एक्टिंग भी कर चुकी हैं आशा ताई
आशा भोसले ने गायकी के साथ-साथ अभिनय में भी काम किया है. 2013 में आई मराठी फिल्म ‘माई’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उन्होंने एक मां का किरदार निभाया था और उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था.
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें काफी थकान और सीने में इन्फेक्शन की परेशानी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनका निधन हो गया.
भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की. आशा भोसले को छाती में संक्रमण और थकान के कारण शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया. वे भारतीय सिनेमा की सदाबहार आवाज रही हैं. लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा ने 20 भाषाओं में 12 हजार गीत गाए, जिनमें दम मारो दम, ये मेरा दिल, रमैया वस्तावैया जैसे हिट गाने शामिल हैं. उन्होंने पद्म विभूषण सहित अनेक सम्मान प्राप्त किए.
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ. वे दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं. छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली. 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत ‘सावन आया’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं.
- यह भी पढ़े……………
- सीवान मे अवस्थित प्रतिष्ठित डी.ए.वी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामानंद राम का हुआ स्थानांतरण
- सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम मतदान अधिकार देने से मना किया
- जीबी नगर के चंदन हत्याकांड में एक अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी
