Headlines

जीबी नगर के चंदन हत्‍याकांड में एक अभियुक्‍त की हुई गिरफ्तारी

जीबी नगर के चंदन हत्‍याकांड में एक अभियुक्‍त की हुई गिरफ्तारी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला  के जी० बी० नगर थानान्तर्गत हत्याकांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक-18.06.24 को जी०वी० नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन कुमार, पिता सुरेन्द्र यादव साकिन-तिलसंडी थाना-बडहरिया, जिला-सिवान को उसके कुछ दोस्तों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर जी०वी० नगर थाना द्वारा धारा-302/201/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया।

 

अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आई की कट्टा/पिस्टल के लेन-देन के विवाद को लेकर मृतक चंदन कुमार को उसके दोस्तो के द्वारा सतवार चंवर में ले जाकर गोली मार कर बेरहमी से हत्या कर दिया गया था। कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त विभु कुमार सिंह उर्फ खिलाड़ी, पिता-स्व० प्रहलाद सिंह, साकिन-सतवार, थाना-जी०वी० नगर, जिला-सिवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- विभु कुमार सिंह उर्फ खिलाड़ी, पिता-स्व० प्रहलाद सिंह, साकिन-सतवार, थाना-जी०वी० नगर, जिला-सिवान > विभु कुमार उर्फ खिलाड़ी का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः- 1. जी०वी० नगर थाना कांड सं0-54/20 दिंनाक-04.03.20 धारा-341/307/504/506/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट । 2. जी०वी० नगर थाना कांड सं0-117/23 दिंनाक-25.07.23 धारा-399/402/414 भा.द.वि. एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट। > टीम में शामिल सदस्य :- थानाध्यक्ष, जी०वी० नगर थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी।

यह भी पढ़े

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटे चली वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई

माता-पिता के प्रति श्रद्धा सनातन संस्कृति का मूल तत्व : डॉ प्रेम कुमार

मटौली में प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ  18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा

नशा मुक्त समाज को लेकर मशरक में दौड़ प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के  किसानों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!