Headlines

रघुनाथपुर : संठी मोड पर लगी आग से आठ घर जलकर हुए खाक

रघुनाथपुर : संठी मोड पर लगी आग से आठ घर जलकर हुए खाक

तीन महिलाओं के झुलसने और गैस सलेंडर के फटने से मची अफरा तफरी

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के संठी मोड (रघुनाथपुर – पतार) मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर को अचानक से लगी भीषण आग में देखते ही देखते 7 से 8 झोपड़ीनुमा घर जलकर खाक हो गए।

घर को जलने से बचाने के दरम्यान तीन महिलाए झुलस गई और गैस सलेंडर के फटने से अफरा तफरी मच गया।
गुरुकुल द रियल प्ले स्कूल संठी के डायरेक्टर ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी जिसपर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घर/झोपडी जलने वालों की सूची में शिवदत्त बीन, रमदत बीन, रामनिवास बीन, राजेन्द्र बीन, लाल मोहर बीन, धनजी बीन, एवं हरिराम बीन है।

यह भी पढ़े

क्या बंगाल चुनाव बिना किसी हिंसा के संपन्न होगी?

सीबीएसई के दसवी की परीक्षा में आयकर अधिवक्‍ता के पुत्र अक्षत ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किया

डीएसपी के पौत्र अंकुर ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम, 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया

नासिक TCS में धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है,कैसे?

नासिक मे चल रहे खल ने पुलिस को भी चौंका दिया,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!