सीबीएसई के दसवी की परीक्षा में आयकर अधिवक्ता के पुत्र अक्षत ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीबीएसई बोर्ड ने दसवी वर्ग की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम घोषित होते ही बच्चें साईट खोलकर अपना रिजल्ट देखने लगे। सीवान नगर आनंद नगर के ख्यातिप्राप्त आयकर अधिवक्ता अश्विनी कुमार श्रीवास्तव एवं
सुमी शालिनी (गृहणी) के पुत्र अक्षत श्रीवास्तव ने दसवी की परीक्षा में 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रौशन किया है। आपको बताते चले कि अक्षता डीएवी पब्लिक स्कूल सीवान का छात्र है।
अक्षत के इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उसने बताया कि माता-पिता, गुरूजनों के आर्शिवाद एवं ईश्वर की कृपा से सफलता प्राप्त हुआ है। बहन अक्षया श्रीवास्तव एवं अक्षत आगे चलकर सीए बनाना चाह रहे हैं। अक्षत के इस सफलता पर चाचा अनिमेष श्रीवास्तव आयकर अधिवक्ता, जादूगर विजय, रामप्रेमशंकर सिंह, श्रीनारद मीडिया परिवार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
यह भी पढ़े
राम जन्मभूमि में ‘ज्योतिस्वरूप’ कलाकृति पर शंकराचार्य जी ने लिखा चम्पत राय को पत्र
गौ-रक्षा हेतु शंकराचार्य जी करेंगे ८१ दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा
बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बगौरा में निकाली गई भव्य जुलूस
अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सीवान के राजेश पाण्डेय ने प्रस्तुत किया शोध पत्र
