प्रतिभा सम्मान समारोह सह विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के घुरघाट मठिया स्थित एक निजी आईटीआई परिसर में वी केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वी केयर फाउंडेशन के संस्थापक विकास गोस्वामी रहे। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और निरंतर मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन वी केयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अरविंद आनंद ने किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए जीवन में अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर जोर दिया। इस मौके पर गौतम भारती,शंकर गिरी, रिंकू उपाध्याय, तनु तिवारी, देवेंद्र तिवारी, उपेंद्र भारती सूनील मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
यह भी पढ़े
क्या बंगाल चुनाव बिना किसी हिंसा के संपन्न होगी?
सीबीएसई के दसवी की परीक्षा में आयकर अधिवक्ता के पुत्र अक्षत ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया
डीएसपी के पौत्र अंकुर ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम, 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया
नासिक TCS में धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है,कैसे?
