Headlines

मंडल कारा सीवान में प्रातः काल 4:00 बजे हुई छापामारी 

मंडल कारा सीवान में प्रातः काल 4:00 बजे हुई छापामारी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को मंडल कारा सिवान में प्रातः काल 4:00 बजे छापामारी की गई।इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्यों के रोकथाम हेतु मंडल कारा में छापेमारी की गई थी।
इस तरह की छापेमारी लगातार की जाती रहेगी।
आज के छापामारी में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध/ गैरकानूनी सामान बरामद नहीं हुआ है।
आगे जिला पदाधिकारी ने बताया कि आगगुंतों के मिलने एवं बाहर से सामान आने की स्थिति की समीक्षा की गई ।सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया गया। इस संबंध में सख्त हिदायत जिला पदाधिकारी के द्वारा जेल प्रशासन को दी गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!