संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सम्मेलन आवश्यक .. डॉ अशोक
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सम्मेलन जैसा आयोजन कर लोगो को संगठित करना आवश्यक है । यह बातें प्रो० डॉ अशोक प्रियंबद ने रविवार को हिलसर काॅलेज के परिसर में आयोजित रूट केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि किसी भी सांस्कृतिक को व्यक्तिगत इच्छा आकांक्षाओं से ऊपर रखना चाहिए । यह काम रूट केयर फाउंडेशन करता है । जो सराहनीय है ।
समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजेश पांडेय ने किया। श्री पांडेय ने कहा कि रूट केयर फाउंडेशन सीवान जिले को प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा , स्वास्थ्य , खेल एवं संस्कार को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता से काम करता है ।
इस आवासर पर डीपीओ कुमार अभिजीत ने अपने संबोधन में कहा कि रूट केयर फाउंडेशन जिले ही नहीं बल्कि देश स्तर पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार का सराहनीय कार्य करता है ।
जेल अधीक्षक देवाशीष सिंह ने कहा कि फाउंडेशन समाज सुधार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करता है । इस अवसर पर अधिवक्ता शंभू नाथ शुक्ल , सेवानिवृत शिक्षक रोशन सिंह , बृज किशोर सिंह , उर्मिला , सिया राम प्रसाद आदि ने समारोह को संबोधित किया ।
यह भी पढ़े
संस्कृत के प्रकांड विद्वान व महान ज्योतिषाचार्य पंडित राम यतन ओझा अपने ही घर में हो गए हैं गुमनाम
भाजपा बंगाल में सत्ता में आई तो माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा
लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर नई स्टाइल गाइड जारी कर माफी मांगी है
घर बैठे पंद्रह दिन के अंदर कैसे मिल सकता है PNG कनेक्शन?
प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र
Raghunathpur: पूर्व पत्रकार एवं व्यवसायी मोद नारायण सिंह के निधन से शोक
