Headlines

 सिधवलिया की खबरें :गंडक नदी मे नहाने के दौरान डूबा, युवक लापता

सिधवलिया की खबरें :गंडक नदी मे नहाने के दौरान डूबा, युवक लापता

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के डुमरिया गाँव के एक व्यक्ति का अठारह वर्षीय पुत्र गंडक नदी मे नहाने के दौरान डूबने से लापता हो गया l बता दें कि डुमरिया गाँव के हरेंद्र शर्मा के पुत्र सचिन कुमार अपने दोस्तों के साथ पूर्वी चम्पारण के डुमरिया घाट थाने क्षेत्र के गंडक नदी मे नहाने गया l

वह नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा l साथ मे गए दोस्तों ने बचाने के लिए काफी प्रयास किया, परन्तु सफलता नही मिली और वह डूब गया तथा लापता हो गया l घटना की सूचना मिलते ही स्वजन रो रो कर बेहाल हो गए l सूचना पाकर पहुँची महम्मदपुर थाने की पुलिस और गोताखोर काफी प्रयास किये, मगर खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नही मिल सका l

 

 

 

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के बुधसी गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l घायल बीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिये l

 

सर्पदंश से एक व्यक्ति अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के कबीरपुर गाँव मे सर्पदंश से एक व्यक्ति अचेत हो गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l बता दें कि रविवार के दोपहर कबीरपुर के लाल किशोर शर्मा गेंहू का बोझा उठा रहे थे कि बोझे मे छिपे एक जहरीला साँप डस लिया जिससे वे अचेत हो गए l हालत गंभीर होते देख स्वजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जिनका इलाज चल रहा है l

 

8.640 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने बरौली थाने के सिसई गाँव मे छापेमारी कर 8.640 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिसई के सत्येंद्र मांझी के घर छापेमारी की गई जिसमे 8.640 लीटर अंग्रेजी बरामद कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया गया l

 

यह भी पढ़े

संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सम्मेलन आवश्यक .. डॉ अशोक

संस्कृत के प्रकांड विद्वान व महान ज्योतिषाचार्य पंडित राम यतन ओझा अपने ही घर में हो गए हैं गुमनाम 

भाजपा बंगाल में सत्ता में आई तो माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा

लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर नई स्टाइल गाइड जारी कर माफी मांगी है

घर बैठे पंद्रह दिन के अंदर कैसे मिल सकता है PNG कनेक्शन?

प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र

Raghunathpur: पूर्व पत्रकार एवं व्यवसायी  मोद नारायण सिंह के निधन से शोक

Leave a Reply

error: Content is protected !!