Headlines

AAP के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी, NDA का आंकड़ा 148 पहुंचा

AAP के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी, NDA का आंकड़ा 148 पहुंचा

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

नई दिल्ली में सोमवार को राज्यसभा में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। राज्यसभा के चेयरमैन सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद उच्च सदन में AAP की ताकत घटकर सिर्फ तीन सांसदों तक रह गई है।

राज्यसभा में BJP की ताकत बढ़कर 113 पहुंची

वहीं, इस बदलाव से BJP को सीधा फायदा हुआ है और उसकी संख्या राज्यसभा में बढ़कर 113 पहुंच गई है। इसके साथ ही NDA का आंकड़ा 148 पहुंच गया। वहीं, जिन सात सांसदों का BJP में विलय हुआ है, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। अब राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इन सभी को BJP सांसदों की सूची में दिखाया जा रहा है।

AAP ने सदस्यता रद्द करने की मांग की थी

जानकारी के अनुसार, इन सांसदों ने शुक्रवार को चेयरमैन से अनुरोध किया था कि उन्हें विलय के बाद BJP के सदस्य के रूप में मान्यता दी जाए। चेयरमैन ने उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने इन सातों सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पार्टी ने राज्यसभा चेयरमैन के समक्ष याचिका दायर कर उनकी सदस्यता रद्द करने की अपील की थी।

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा था कि, पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को AAP को उस समय बड़ा झटका लगा था, जब उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इन नेताओं ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है।

 संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों को स्वागत किया, जिन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया।

एक्स पर पोस्ट में, रिजिजू ने नए शामिल हुए सांसदों के संसदीय आचरण की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में कभी कोई अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण नहीं किया।

रिजिजू ने किया 7 सांसदों का स्वागत

रिजिजू ने कहा, माननीय राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकर कर लिया है। अब राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के सदस्य हैं।

लंबे समय से मैंने देखा है कि इस 7 माननीय सांसदों ने कभी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी कोई अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया।

रिजिजू का INDI गठबंधन पर तंज

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र-निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है, और ‘टुकड़े-टुकड़े’ INDI गठबंधन को अलविदा।”

AAP के 7 सांसद BJP में शामिल

शुक्रवार को AAP को तब बड़ा झटका लगा, जब इसे सात राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है।राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “हमने फैसला किया है कि हम जो राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य हैं, भारत के संविधान के प्रविधानों का इस्तेमाल करते हुए बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।”

राज्यसभा में बढ़ा NDA का कुनबा

इस बदलाव के साथ, राज्यसभा में बीजेपी की ताकत 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जबकि एनडीए की कुल संख्या 141 से बढ़कर 148 हो गई है, जिसमें सात मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। साल के अंत तक 30 से ज्यादा सीटें खाली होने वाली हैं, ऐसे में उम्मीद है कि बीजेपी को कम से कम पांच और सीटें मिलेंगी, जिससे वह दो तिहाई बहुमत के आंकड़े 163 के और करीब पहुंच जाएगी।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सभापति सीपी राधाकृष्णन से औपचारिक रूप से अपील की है कि इस सात सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!