डीएम ने सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की किया बैठक
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक का बुधवार को जिला पदाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में हुुई।
बैठक में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक जय कुमार झा, श्रीमती अनिता सिनहा अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज, समिति उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर धनंजय, सूबेदार मेजर उत्तम सिंह, ऑनरेरी कैप्ट उदय नारायण सिंह, कल्याण व्यवस्थापक विजेंद्र सिंह, ओआईसी इसी एच एस विंग कमांडर ए के श्रीवास्तव (रिटायर्ड), एवं जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल मनीष कुमार (रिटायर्ड) उपस्थित रहें।
बैठक में सबसे पहले जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया गया। इसके बाद मौजूदा कार्यालय के स्थानांतरण की समस्या से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया।
बैठक में जानकारी दी गई की पूर्व सैनिकों के लिए एकीकृत भवन का निर्माण किया जाना है। जिसमें सैनिक कल्याण कार्यालय, इ सी एच एस, सैनिक विश्राम गृह, एवं कैंटीन सभी होंगे। एकीकृत भवन के निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने से संबंधित चर्चा हुई।
अंत में सदस्यों के द्वारा पूर्व एवं कार्यरत सैनिकों की समस्याओं का जल्द निवारण के लिए आग्रह किया गया।
बैठक में अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा होगा एवं एकीकृत भवन के लिए भी जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराया जाएगा।
