सिधवलिया की खबरें : सड़क दुर्घटना में अधेड़ की हुई मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में बुधवार को दुकान में सामान खरीदने जा रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई l मृतक की पहचान स्व. रामनाथ राम के 52 वर्षीय पुत्र बिक्रमा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार,बिक्रमा राम बुधवार को मझवलिया दुकान में सामान खरीदने पैदल जा रहे थे कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया था वे बुरी तर्क घायल होकर गिर गए l अभी राहगीर उन्हें उठा नहीं पाए थे कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। बिक्रमा राम की मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बिक्रमा राम परिवार के भरण-पोषण के लिए ताड़ी का काम करते थे।
शराब के नशे में दो व्यक्ति गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के देवकुली गांव में थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब के नशे में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि देवकुली के बीगन साह और म. नूर आलम शराब पी कर हंगामा कर रहे थे कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l
यह भी पढ़े
डीएम ने सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की किया बैठक
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर मेला 2026 का आयोजन
पोखर में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत
सीवान में भाजपा के पूर्व एमएलसी के बहनोई और पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली
“थानेदार” ट्रंप और उनका अमेरिका खुद इतना असुरक्षित क्यों है?
