Headlines

 पटना से गोपालगंज जाने के दौरान विधायक अनंत सिंह का अमनौर में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

पटना से गोपालगंज जाने के दौरान विधायक अनंत सिंह का अमनौर में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

धर्मनाथ सिंह की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रीनारद मीडिया,  पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

पटना से गोपालगंज जाते समय मोकामा के विधायक अनंत सिंह का शनिवार को अमनौर-सोनहो एसएच-73 स्थित धर्मनाथ सिंह चौक पर ग्रामीणों और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

स्वागत के दौरान विधायक अनंत सिंह ने सर्वप्रथम पूर्व विधायक स्व. धर्मनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समर्थकों ने “अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए और गाजे-बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह रामा शंकर सिंह अनिल सिंह चिंटू सिंह, रवि सिंह *मुकेश सिंह रौनक सिंह और राजा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि स्व. धर्मनाथ सिंह के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद कर आज भी ग्रामीण उन्हें आदर के साथ स्मरण करते हैं।

 

 

 

सम्राट सरकार अच्छा काम कर रही, पुलिस एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- गलती करेगा वो मारा जाएगा

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

बिहार पुलिस अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बदमाशों का एक के बाद एक कर एनकाउंटर हो रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपराधियों को क्राइम या बिहार छोड़ देने की चेतावनी के साथ बिहार पुलिस को पूरी आजादी दी है। जदयू विधायक और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह ने इसका समर्थन किया है। अनंत सिंह बिहार में अपराध के सवाल पर पत्रकारों से भी भिड़ गए। कहा कि सम्राट चौधरी की सरकार अपराधियों के साथ जैसे निपट रही है वह सही तरीका है।

यह भी पढ़ें

पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-बिजली से सावधान रहने की सलाह

सीवान के महामाया प्रसाद बने थे बिहार के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्य मंत्री

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का कथासार

बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को समझते हुए

सीवान का बंगरा गाँव आज भी नटवरलाल के कारनामों से चर्चित है

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!