पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-बिजली से सावधान रहने की सलाह
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। IMD के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश-आंधी और वज्रपात का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश की वजह से लोगों को जहां तपती गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात या आंधी से नुकसान भी हो सकता है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है वहीं, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के भी आसार हैं।
IMD के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और खगड़िया के एक-दो स्थानों में बारिश की संभावना है।
बिहार के अधिकांश भागों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन/ वज्रपात के साथ तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) होने/चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें
सीवान के महामाया प्रसाद बने थे बिहार के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्य मंत्री
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का कथासार
बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को समझते हुए
सीवान का बंगरा गाँव आज भी नटवरलाल के कारनामों से चर्चित है
