Headlines

नगर पंचायत में छह हजार घरों की गणना को ले 61 कर्मी रवाना 

नगर पंचायत में छह हजार घरों की गणना को ले 61 कर्मी रवाना

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को जनगणना को ले कार्यपालक पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र का वितरण किया।

 

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना के पहले फेज में मकान की गणना होगी। नगर पंचायत के 17 वार्डों को मिलाकर 52 प्रगणक व 9 पर्यवेक्षक मतगणना कार्य में लगाए गए हैं। इस अवधि में वॉल पेंटिंग के साथ लगभग छह हजार घरों की गणना होगी।

 

गणना के दौरान प्रगणकों द्वारा घरों पर नंबर अंकित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्रफल में नगर पंचायत को 52 एचएलवी में विभक्त किया गया है। गणना को ले 6 प्रगणक पर एक पर्यवेक्षक को लगाया गया है।

 

गणना के दौरान कोई भी त्रुटि या समस्या आने पर प्रगणक पर्यवेक्षक को सूचित करेंगे। पर्यवेक्षक से समाधान नहीं होने के बाद वरीय पदाधिकारी स्थल का दौरा करेंगे। मौके पर कुमार राज कपूर टीपू, मनु सिंह, विजय कुमार साह, छठू राम व तकनीकी सहायक विजय कुमार प्रजापति सहित सभी पदाधिकारी व कर्मी थे।

यह भी पढ़े

केंद्रीय कर्मचारियों पर भरोसा करें- सुप्रीम कोर्ट

यूएई समुद्री मार्ग के जरिये कहीं भी तेल भेज सकता है,कैसे?

सिधवलिया की खबरें :  हत्‍या आरोपी गिरफ्तार

सीवान के लहेजी में मिली सदगुरु कबीर साहेब के मूल बीजक धनौती पाठ की हस्तलिखित पांडुलिपियां

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मशरक में हुआ भव्‍य स्वागत

Leave a Reply

error: Content is protected !!