जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी गांव में शनिवार को आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दोनों तरफ से दो महिलाओं समेत लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारपीट इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
डॉक्टरों के अनुसार चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है। घायलों में पुलिस राय, रंजीत राय, पशुराम राय, नीरज कुमार राय, पारस राय, उषा देवी, अनुज कुमार, सुनील कुमार राय, धनेश्वर राय, लाल बाबू राय, उर्मिला देवी और प्रदीप राय शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़े
केंद्रीय कर्मचारियों पर भरोसा करें- सुप्रीम कोर्ट
यूएई समुद्री मार्ग के जरिये कहीं भी तेल भेज सकता है,कैसे?
सिधवलिया की खबरें : हत्या आरोपी गिरफ्तार
सीवान के लहेजी में मिली सदगुरु कबीर साहेब के मूल बीजक धनौती पाठ की हस्तलिखित पांडुलिपियां
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मशरक में हुआ भव्य स्वागत
