हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार) :

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ हनुमान मंदिर में पूजा करने जा रही एक महिला की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक महिला बगल के मछगरा गांव के धीरज कुमार की पत्नी रंजन देवी थी। वह शुक्रवार को हनुमान मंदिर में पूजा करने जा रही थी, तभी मंदिर के पास एनएच 331 पर सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल महिला को भगवानपुर सीएचसी भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसकी मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन, रिश्तेदार व गांव वाले अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंच कर उसके परिजन रोने -बिलखने लगे। उसे मृत घोषित किए जाने से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पीएसआई पूजा कुमारी ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतका का पति धीरज कुमार दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। वह अपने ससुर जलेश्वर साह, सास लालपति देवी व दो बेटों के साथ घर पर रहती थी। उसका बड़ा बेटा रजनीश कुमार 15 साल का व छोटा बेटा अमन कुमार 10 वर्ष का है। शुक्रवार की सुबह वह नदुआं दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थी और वहां से हिलसड़ हनुमान मंदिर में पूजा करने गई थी, तभी मंदिर के पास यह दुर्घटना हो गई।
यह भी पढ़े
दिनदहाड़े हत्या से दहला पटना, घायल पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठ गला काट दिया
लेखक प्रसून जोशी प्रसार भारती के चेयरमैन नियुक्त हुए
दूध से लदी पिकअप वैन पलटा, साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी
नगर पंचायत में छह हजार घरों की गणना को ले 61 कर्मी रवाना
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल
