वर्चस्व को लेकर हुई चाकूबाजी में एक गुट ने चाकू घोंपकर तीन युवकों को घायल किया
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार) :

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहियां समाधि बाबा स्थान के पास शनिवार को वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में जलपुरवा गांव के सुमन्त कुमार का पुत्र आशुतोष सिंह उर्फ छोटू, विजय सिंह का पुत्र सूरज कुमार व राजू सिंह का पुत्र आशुतोष कुमार शामिल हैं।
सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में आशुतोष सिंह उर्फ छोटू की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चाकू उसके पेट, गर्दन व कान में लगी है। घटना की सूचना मिलने घायलों के परिजन एवं ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। सभी घायलों की स्थिति जानने का प्रयास कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चाकू मारने वाले आरोपित युवक जलपुरवा गांव के दशरथ सिंह के पुत्र गोलू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े
दिनदहाड़े हत्या से दहला पटना, घायल पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठ गला काट दिया
लेखक प्रसून जोशी प्रसार भारती के चेयरमैन नियुक्त हुए
दूध से लदी पिकअप वैन पलटा, साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी
नगर पंचायत में छह हजार घरों की गणना को ले 61 कर्मी रवाना
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल
