जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण
समर्पण के बाद कुर्की के सम्मान को पुलिस कागजी करवाई के बाद किया वापस
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार) :

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान बाजार जहरीली कांड के सूत्रधार शराब कारोबारी को डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक के कुर्की महाभियान के निर्देश पर
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रही कुर्की करने पहुंची आरोपित राजेश सिंह उर्फ डॉक्टर सारण जिले के जलालपुर थाना के ग्राम नून नगर के आलीशान मकान पर पुलिस का चलते हथौड़ा के कारण आरोपित ने पुलिस के समझ आत्म समर्पण कर दिया l
यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने 1 मई को भगवानपुर हाट थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कही l उन्होंने कहा कि आरोपित राजेश सिंह भगवानपुर हाट थाना कांड संख्या 341 / 22 , इसुआपुर थाना कांड संख्या 280 / 22 , मशरक थाना कांड संख्या 283/ 22 ,
अमनौर थाना कांड संख्या 377 / 22 , जलालपुर ( सारण ) थाना कांड संख्या 83 / 15 तथा जलालपुर सारण थाना कांड संख्या 77 / 18 में आरोपित है I
जिसमें जहरीली शराब , मूर्ति चोरी , आर्म्स एक्ट आदि का मामला है l उन्होंने बताया कि जहरीली शराब कांड इसुआपुर थाना कांड संख्या 280 / 22 में जेल भी जा चुका है I एसडीपीओ ने बताया कि जहरीली शराब कांड में यह चार वर्ष से फरार चल रहा था I कुर्की की करवाई करने पहुंची पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया l
उन्होंने बताया कि आरोपित के आत्म समर्पण के बाद कागजी करवाई के बाद कुर्की की गई सम्मान वापस कर दिया गया l एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी तरह के अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा l इस अवसर पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआई छपित कुमार चौबे , सुनील कुमार , पूजा कुमारी आदि उपस्थित थे I
यह भी पढ़े
हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
दिनदहाड़े हत्या से दहला पटना, घायल पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठ गला काट दिया
लेखक प्रसून जोशी प्रसार भारती के चेयरमैन नियुक्त हुए
दूध से लदी पिकअप वैन पलटा, साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी
नगर पंचायत में छह हजार घरों की गणना को ले 61 कर्मी रवाना
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल
