Headlines

इन घटनाओं ने देश को झकझोर दिया,कैसे?

इन घटनाओं ने देश को झकझोर दिया,कैसे?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश में बीते दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने लोगों को पूरी तरह झकझोर दिया है। जबलपुर क्रूज हादसा हो या दिल्ली AC ब्लास्ट, लखनऊ की झुग्गी-झोंपड़ियों में लगने वाली आग हो या रोहिणी की, नुकसान हुआ है तो सिर्फ लोगों का।

देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई इन घटनाओं ने हर किसी का ध्यान खींचा है। इन हादसों से जगह-जगह चीख-पुकार मची, लोग रोते-बिलखते नजर आए। ऐसे हादसों ने कहीं लोगों की जिंदगी तबाह कर दी, तो कहीं उनके जीवनभर की पूंजी को जला दिया।

दिल्ली AC ब्लास्ट

दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार में आज रविवार तड़के सुबह करीब 4 बजे एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

विवेक विहार में ये आग चार मंजिला इमारत के थर्ड फ्लोर पर लगी। आग लगने के पीछे की वजह AC में हुआ शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने 15 लोगों को इस आग में झुलसने से बचा लिया।

विवेक विहार में हुई इस घटना ने पूरी दिल्ली को झकझोर दिया। आग लगने की खबर मिलने के साथ ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आज की सुबह हुआ ये ब्लास्ट 9 लोगों की जान ले गया।

जबलपुर क्रूज हादसा

नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में गुरुवार को एक क्रूज डूब गया। इस क्रूज पर सवार लोग जो सुहावना मौसम समझकर मौज-मस्ती कर रहे थे, लेकिन अचानक ही मौसम ने करवट बदली और क्रूज का सफर खतरनाक मंजर में बदल गया।

अचानक ही 60-70 किलमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं, क्रूज में पानी भरने लगा और अचानक की क्रूज पूरी तरह पानी में डूब गया।

इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देख जा सकता है कि लोगों ने क्रूज में सफर के वक्त लाइफ जैकेट नहीं पहने थे। क्रूज के डूबने के साथ ही हर तरफ चीख-पुकार मच गई, लोग मदद की गुहार लगाने लगे। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

क्रूज हादसे में एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई, जिसे देखकर हर किसी का दिल पसीज गया। इस हादसे में दिल्ली की रहने वाली एक महिला और उसके चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मां ने मरते दम तक अपने बेटे को खुद से अलग नहीं होने दिया। इस तस्वीर ने हर किसी को रुला दिया।

रोहिणी की झुग्गी झोंपड़ी में लगी आग

दिल्ली के रोहिणी इलाके में 15 अप्रैल की तड़के सुबह झुग्गी-झोंपड़ियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पति-पत्नी समेत उनकी दो साल की बेटी की भी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गई। सूचना मिलने के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियां होने की वजह से आग पर काबू पाने में समय लगा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

लखनऊ की झुग्गियों में लगी आग

15 अप्रैल के दिन ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी झुग्गी-झोंपड़ियों में आग लगने की घटना सामने आई। इस आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में झोपड़ियां और उनमें रखी लोगों की गृहस्थी, नकदी और जेवर जल गए।ॉ

इस भीषण अग्निकांड में कई मवेशी और अन्य जानवर भी जल गए। इस घटना में दो बच्चों की भी जलने से मौत हो गई, जिनके शव अगले दिन 16 अप्रैल की सुबह मिल पाए।

गाजियाबाद अग्निकांड

गाजियाबाद की हाईराइज इमारत में आग लगने से करीब 9 फ्लैट जल गए। इस हादसे में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई, लेकिन इस अग्निकांड ने कई परिवारों की सालों की बसाई गृहस्थी को एक झटके में खाक कर दिया।

दिल्ली एनसीआर में पहले भी ऐसे ही आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन हर बार फायर सेफ्टी को लेकर सवाल वही हैं कि आखिर इन घटनाओं पर रोक कब तक लगेगी और कब हमारे पास इन घटनाओं से बचने के पुख्ता इंतजाम होंगे।

जम्मू में एंबुलेंस में अचानक लगी आग

जम्मू में भी बीते दिन शनिवार, 2 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां उपजिला अस्पताल आरएसपुरा परिसर मेंखड़ी दो पुरानी एंबुलेंस में अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में ये गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों एंबुलेंस अस्पताल परिसर के भीतर पार्क की गई थीं और काफी समय से इस्तेमाल में नहीं लाई जा रही थीं। अस्पताल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि दोपहर के समय अचानक एंबुलेंस में से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के लिए यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी, लेकिन समय रहते आग को बुझाया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!