केवारी कला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से हुई प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के तिवारी कला गांव में रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पहले पक्ष से सुनील राय पिता धनेश्वर राय ने आवेदन में आरोप लगाया कि शाम 4 बजे वे अपनी जमीन पर बेढी रख रहे थे।
इसी दौरान अर्जुन राय, मधुलाल राय समेत 12 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि जमीन उनकी है। विरोध करने पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप राय पिता अर्जुन राय ने बुटन राय, लाल बाबू राय समेत 12 लोगों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये लोग उनकी जमीन पर बंधी रख रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज कर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया।
थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े
सिसवन की खबरें : मारपीट की घटना में महिला घायल
फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित
सीवान पुलिस ने पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर
नाथू ला और लिपुलेख मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा
जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण
हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
