Headlines

तिलक समारोह में खाना खाने के बाद 55 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका

तिलक समारोह में खाना खाने के बाद 55 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड के धाना बिगहा गांव में तिलक समारोह के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। समारोह में भोजन करने के बाद करीब 55 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लोगों को पेट दर्द, उल्टी, बेचैनी और घबराहट जैसी शिकायतें होने लगीं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बीमार लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर मरीजों को बाराचट्टी और एक मरीज को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार समारोह में करीब 600 लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया था। भोजन खाने के कुछ देर बाद ही कई लोग बीमार पड़ने लगे। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।

 

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल अधिकतर मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े

 नेशनल लोक अदालत में 1175 मामलों का हुआ निष्पादन

पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘सोनार बांग्ला’ युग शुरू हो गया है

नए समय की राजनीति : विचार नहीं, प्रभाव चाहिए

सुलभ और मितव्ययी न्याय की उपलब्धता में सेवा सहभागिता

राणाप्रताप आज भी इस राष्ट्र के असंख्य युवकों के हृदय में जी रहे हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!