सीवान के दरौली में अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विगत दिवस गुप्त सूचना मिली की दरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केटवलिया की ओर से टड़वा बाजार की तरफ एक मोटरसाईकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति बैठकर जा रहा है, जो हथियार तस्कर है।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये जैसे ही दरौली थाना पुलिस टीम केटवलिया और टड़वा बाजार के बीच ग्राम खोर मोड़ के समीप पहुंचें तो देखा की दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर सवार आ रहा है। जो पुलिस वाहन को देख कर भागने का प्रयास किया। जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जाँच एवं तलाशी के क्रम में उसके पास से 01 देशी पिस्टल, एवं 03 कारतूस व 40,000 हजार रूपया बरामद किया गया।
पुछ-ताछ के क्रम में अपना नामः 1. पप्पु प्रसाद, पिता स्व० धमनाथ प्रसाद, साकिन-भिटोली, थाना-दरौली, जिला-सिवान बताया। 2. मनीष पंड़ित, पिता रमेश पंडित, साकिन-भिटोली, थाना-दरौली, जिला-सिवान बताया। 40,000 हजार रूपये के बारे में पुछ-ताछ के क्रम में बताया कि वे दोंनो हथियार खरीदने जा रहा था।
इस संबंध में दरौली थाना अन्तर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता.बहार पुलिस
1 पप्पु प्रसाद, पिता-स्व० धमनाथ प्रसाद, साकिन-मिटोली, थाना-दरौली, जिला-सिवान।
2. मनीष पंड़ित, पिता-रमेश पंडित, साकिन-भिटोली, थाना-दरौली, जिला-सिवान।
> गिरफ्तार अभियुक्त मनीष पंड़ित का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-
1. दरौली थाना कांड सं0-118/25 दिनांक 09.05.25 धारा-109 बी.एन.एस एवं 25(1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्टेन विश्वास सकल्प हमारा
2. दरौली थाना कांड सं0-255/25 दिनांक-17.08.25 धारा-126 (2)/115(2)/303(2)/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणीः-
1. देशी पिस्टल-01
2. कारतूस-03
3. मोटरसाईकिल-01
4. नगद राशि-40,000रू
➤ टीम में शामिल सदस्यः-
पु.अ.नि. विवेक कुमार, थानाध्यक्ष, दरौली एवं दरौर्ली थाना के अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़े
नेशनल लोक अदालत में 1175 मामलों का हुआ निष्पादन
पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘सोनार बांग्ला’ युग शुरू हो गया है
नए समय की राजनीति : विचार नहीं, प्रभाव चाहिए
सुलभ और मितव्ययी न्याय की उपलब्धता में सेवा सहभागिता
राणाप्रताप आज भी इस राष्ट्र के असंख्य युवकों के हृदय में जी रहे हैं
