संस्कार भारती सीवान द्वारा प्रकाशित विक्रम संवत 2083 दैनंदिनी का हुआ विमोचन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

कला एवं साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्थान संस्कार भारती के जिला इकाई सिवान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्य योजना सह चिंतन बैठक का आयोजन इकाई के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह के अध्यक्षता में स्थानीय कलावती मैरिज हॉल के विशाल कक्ष में आयोजित किया।
जिसमें संस्कार भारती सिवान समिति के मंत्री सुनील कुमार,कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,मीडिया प्रमुख डॉ राकेश कु तिवारी,कला प्रमुख नीरज कुमार शर्मा,लोक कलाप्रमुख डॉक्टर रूपेश कुमार संरक्षक बृजमोहन प्रसाद,के साथ सभी सदस्य एवं नगर के कला प्रेमियों के साथ योजना बैठक किया गया ।
योजना बैठक में इकाई के संरक्षण जादूगर विजय ने आगामी योजना के तहत निम्न कला प्रस्तुति के लिए विषय रखें जिसमें संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगवार एवं गुरुजी के जीवन पर आधारित चित्रकला के प्रदर्शनी, प्रतियोगिता, गीतमाला साथ ही पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता , स्व जैसे विषय को ध्यान में रखकर इस वर्ष कला की प्रस्तुति करते हुए जनमानस को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

विक्रम संवत २०८३ के अवसर पर समिति के द्वारा उपस्थित सभी दर्शकों को डायरी भेंट कर के स्वागत किया गया।उक्त चिंतन बैठक में सर्व सहमति से सिवान के आध्यात्मिक परिचय हेतु एक गीत का भी विमोचन किया जाएगा। बैठक का प्रारंभ मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया ,चंद्रमा चन्द्राराही जे के नेतृत्व में गीत संगीत का भी आयोजन हुआ।संचालन अंजनी पांडेय ने किया।विशेष रूप से डॉ अशोक pirymbd,अवधेश शर्मा ,विनोद पांडेय,धीरज श्रीवास्तव, विजय पांडेय, अवधेश श्रीवास्तव, जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से चिंतन बैठक को दिशा मिला।
यह भी पढ़े
माँ की जिंदगी हो रही महफूज, सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव में 13% का उछाल
मांझी सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दी बधाई
सहरसा पुलिस ने सुपौल के अपराधी को पकड़ा:बड़ी वारदात की फिराक में था, देसी पिस्टल और बाइक जब्त की
जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड का पुलिस ने किया उभेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान के दरौली में अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
तिलक समारोह में खाना खाने के बाद 55 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका
नेशनल लोक अदालत में 1175 मामलों का हुआ निष्पादन
पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘सोनार बांग्ला’ युग शुरू हो गया है
