बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का मशरक में हुआ भव्य स्वागत
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक,सारण (बिहार):

पटना से गोपालगंज जाने के दौरान मशरक के महाराणा प्रताप चौंक और कर्ण कुदरिया अम्बेडकर गोलंबर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का भव्य स्वागत किया गया।
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के विधायक मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री के पदभार ग्रहण के बाद पहली बार अपने विधानसभा जा रहा थें। मशरक के महाराणा प्रताप चौंक पर युवा समाजसेवी राजीव पाठक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
मौके व्रिप सेवा परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, वार्ड पार्षद राजेश तिवारी,अनुराग तिवारी, बिट्टू बाबा, नागेन्द्र तिवारी, कृष्णा उपाध्यक्ष,अशोक तिवारी, विजेन्द्र तिवारी, गोपाल चतुर्वेदी,सोनू बाबा,मोनू बाबा,रवि तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और स्वागतम किया।
वहीं कर्ण कुदरिया अम्बेडकर गोलंबर पर शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां पर पूर्व मुखिया ललन मांझी, उप मुखिया रोहित कुमार गुप्ता,रणधीर मांझी समेत अन्य लोगों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। माल्यार्पण के बाद शिक्षा मंत्री का काफिला गोपालगंज की सीमा में प्रवेश कर गया।
यह भी पढ़े
रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप
सीवान में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद
क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?
