सीवान में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद
फांसी पर झूलने से मौत होने की हो रही चर्चा
पति एवं नन्द को पुलिस ने लिया हिरासत में
मायके वालों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसराव पंचायत के मूंदीपुर गांव में सोमवार को ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस एक घर में छापेमारी कर एक विवाहिता महिला का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया है ।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया मृत महिला मूंदीपुर निवासी लव कुमार पांडेय की पत्नी ममता कुमारी है । उन्होंने बताया कि सूचना मिला कि मूंदीपुर गांव के रामावतार पांडेय
की बहु ममता कुमारी का शव उसके बेड रूम में पड़ा है । पुलिस त्वरित करवाई करते हुए सूचना के आधार पर घर पर छापेमारी कर शव को बरामद किया ।
उन्होंने बताया कि एस आई अनिल कुमार सिंह , पीएसआई पूजा कुमारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच । घटना रविवार की रात की बताई जाती है । शव का पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल सिवान पोस्मार्टम में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि महिला के गर्दन पर काला निशान पाए गए है ।इससे प्रतीत हो रहा है कि मौत फांसी पर लटकने से हुआ है । पुलिस ने मृत महिला के कमरे से एक बहुत पुराना जंग लगा कारतूस का खोखा , बियर के दो खाली केन बरामद किया ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मृतिका के
पति लव कुमार पांडेय तथा नन्द कविता कुमारी को हिरासत में ले लिया है।

मृतिका का मायके सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरहा
गांव में है। वह साहेब पाठक की पुत्री बताई जाती है । उसकी शादी
वर्ष 2024 में 22 अक्टूबर को हुआ था । मृतिका के पिता
साहेब पाठक ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर दहेज के लिए उनकी पुत्र ममता कुमारी की हत्या कर देने का आरोप पति लव कुमार पांडेय , अनिल पांडेय , सुनील पांडेय , सुधीर पांडेय , कविता कुमारी तथा अगुआ गोपालगंज जिले के खोरमपुर गांव के दया नंद पांडेय को आरोपित किया है।
एफ इस एल टीम पहुंची.. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के सूचना पर एफ एस एल की टीम घटना स्थल पर पहुंच मुआयना किया और साक्ष्य के रूप में कुछ समान इकट्ठा कर जांच के लिए साथ लेकर चली गई।
