Headlines

मशरक स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटा नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

मशरक स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटा नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक,सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन फीडर रोड में जिला परिषद ने अतिक्रमण हटा नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु,सीओ सुमंत कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक बब्लू कुमार, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी और जिला परिषद के तरफ से अपर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सुशेन्द्र पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहें। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि जिले से मिले आदेश के अनुसार स्टेशन रोड में जिला परिषद की जमीन पर लोगों के द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया।

 

वहीं जिला परिषद के अधिकारी सुशेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि विभाग के द्वारा स्टेशन रोड में दक्षिणी तरफ नाला और सड़क निर्माण करेंगी, वहीं उसके बाद दुकानों का निर्माण कराएंगी। उन्होंने कहा कि नाला की लंबाई 800 मीटर और 1 मीटर चौड़ा होगा वहीं 10 फीट सड़क बनाया जाएगा। फिर उसके आगे दुकानें बनाई जाएगी।

 

यह भी पढ़े

रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप

सीवान में  महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत,  पुलिस ने शव को  किया बरामद

क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?

पेट्रोल-डीजल के दाम कब से बढ़ेंगे?

अब CO बताएंगे, जमीन विवादित है या ठीक?

Leave a Reply

error: Content is protected !!