Headlines

सिसवन प्रखंड की खबरें :  19 मई से शुरू होंगा सहयोग शिविर, हर माह दो बार होगा आयोजन

सिसवन प्रखंड की खबरें :  19 मई से शुरू होंगा सहयोग शिविर, हर माह दो बार होगा आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार के निर्देशानुसार सिसवन प्रखंड के सभी पंचायतों में आम जनता की शिकायतों, आवेदनों और सुझावों के निस्तारण हेतु सहयोग शिविर का आयोजन 19 मई से 11 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक महीने के प्रथम व तीसरे मंगलवार को आयोजित होगा।

शिविर को सफल बनाने के लिए अंबेडकर सभागार, सिसवन में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बीडीओ राजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों से शिविर में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य

 

ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।शिविर में कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार, ग्रामीण आवास सहायक, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

 

मनीष हत्‍याकांड के नामजद अभ्यिुक्‍त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में विवाह समारोह के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 7 मई को नगई गांव निवासी रिशुन साह के घर आयोजित विवाह समारोह में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर विवाद हो गया था।

 

विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश साह के पुत्र मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने नगई गांव निवासी भीम यादव के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विजयरंजन कुमार ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।.

 

12 मई 2026 से विशेष अभियान शुरू हो

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन, सिवान।विकसित भारत-समृद्ध बिहार के तहत किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए सिसवन प्रखंड में 12 मई 2026 से विशेष अभियान शुरू हो गया है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 30 जून 2026 तक कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का काम निःशुल्क किया जाएगा।

अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी कि यह अभियान कृषि विभाग एवं राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।

 

उन्होंने किसानों से अपील की कि समय रहते अपना फार्मर आईडी जरूर बनवा लें।पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और स्वयं के नाम से जमाबंदी जरूरी है। किसान पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़े

रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप

सीवान में  महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत,  पुलिस ने शव को  किया बरामद

क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?

पेट्रोल-डीजल के दाम कब से बढ़ेंगे?

अब CO बताएंगे, जमीन विवादित है या ठीक?

Leave a Reply

error: Content is protected !!