Headlines

श्री साईं हॉस्पिटल में विश्व नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्री साईं हॉस्पिटल में विश्व नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्रीनारद मीडिया, मीडिया, सीवान (बिहार):

आज विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर श्री साईं हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिवार द्वारा केक काटकर नर्सिंग कर्मियों के सेवा भाव और समर्पण को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग सेवा की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभी नर्सिंग स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए सेवा, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नर्सिंग विभाग के प्रमुख मनोज कुमार के साथ आलोक गुप्ता, रीमा कुमारी, नेहा कुमारी, पूनम कुमारी, जुगनू कुमारी, रानी कुमारी, सीमा कुमारी, सुनीता कुमारी एवं अरुणा देवी सहित सभी नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से मैनेजर जीशान, मुकुल कुमार एवं कुंदन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. रमेश्वर कुमार ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के आदर्श आज भी पूरे विश्व के नर्सिंग कर्मियों को प्रेरणा देते हैं तथा आईएसआई जैसे संगठनों के कारण नर्सिंग पेशे को नई पहचान और सम्मान मिला है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा वातावरण सम्मान, उत्साह और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।

यह भी पढ़े

रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप

सीवान में  महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत,  पुलिस ने शव को  किया बरामद

क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?

पेट्रोल-डीजल के दाम कब से बढ़ेंगे?

अब CO बताएंगे, जमीन विवादित है या ठीक?

Leave a Reply

error: Content is protected !!