Headlines

पुलिस कस्टडी में पति ने  पत्नी का किया अंतिम संस्कार

पुलिस कस्टडी में पति ने  पत्नी का किया अंतिम संस्कार

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मूंदीपुर गांव के लव कुमार पांडेय की पत्नी ममता कुमारी की मौत फांसी लगाने से मौत हो जाने के आरोपित गिरफ्तार पति लव कुमार पांडेय को पुलिस ने सोमवार को पुलिस कस्टडी में मूंदीपुर गांव के श्मशान घाट ले जाकर दाह संस्कार कराई । गौरतलब हो कि ममता कुमारी का शव सूचना के आधार पर पुलिस सोमवार को उसके बेड रूप से बरामद की थी ।

 

ममता के गले में काला निशान पाया गया था। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत फांसी पर झूलने से हुआ है । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम में भेज दिया । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने त्वरित करवाई करते हुए टीम गठित कर पति लव कुमार पांडेय को तथा नन्द कविता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। परिवार के अन्य सदस्य फरार बताए जाते है ।

 

इस मामले में मृतका के पिता सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरहा निवासी साहेब पाठक के आवेदन पर शादी के अगुआ गोपालगंज जिले महमदपुर थाना के खोरमपुर निवासी दयानंद पांडेय सहित परिवार के सात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

मृतका की जेठानी की भी मौत आग से झुलसने से हुई थी ….
मृतका ममता कुमारी की जेठानी की मौत भी कुछ इसी तरह से हुई थी। सूत्र के अनुसार उसकी मौत आग से झुलसने के कारण हुई थी । गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस मंगलवार को जेल भेज दिया ।

यह भी पढ़े

रिश्वत लेते ही दबोचा गया मुंशी! निगरानी टीम की रेड से पुलिस महकमे में हड़कंप

सीवान में  महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत,  पुलिस ने शव को  किया बरामद

क्या कम्युनिस्ट शासन का अन्त हो गया है?

पेट्रोल-डीजल के दाम कब से बढ़ेंगे?

अब CO बताएंगे, जमीन विवादित है या ठीक?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!