बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की मनुआपुल थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छावनी ओवरब्रिज के पास से हथियार और कारतूस के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी युवक किसी को ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे.
पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा, चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की है.गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी मनुआपुल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि छावनी ओवरब्रिज के समीप कुछ युवक संदिग्ध हालत में जमा हुए हैं और उनके पास हथियार हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और पांचों युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया.हथियार, कारतूस और डैगर बरामद पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो डैगर (चाकू) और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस ने मौके से तस्करी और अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है.
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी अपराधी किसी व्यक्ति को ब्लैकमेल करने की फिराक में थे.गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों में गोपालपुर का निकेश कुमार, चनपटिया का सुमित कुमार, बैरिया का अशरफ अली, चनपटिया का सागर कुमार और बैरिया का नरेंद्र कुमार शामिल है. पुलिस ने मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही इन सभी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़े
फाइलेरिया मरीजों के दर्द को मिला सहारा, पीएसपी ने थामा जरूरतमंदों का हाथ
धौरी गोपाल में हुई मारपीट में 6 आरोपी गये जेल
फ्लोर टेस्ट में AIADMK का विजय को समर्थन
बारात से लौट रही बोलेरो अज्ञात ट्रक से टकराई, एक की मौत, सात घायल
सपा नेता अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम
