Headlines

सपा नेता अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

सपा नेता अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:.

यूपी के भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया. मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने आज यानी बुधवार की सुबह आखिरी सांस ली. उनका निधन कैसे हुआ, इस पर सस्पेंस है. प्रतीक यादव के निधन में जहर की भी आशंका जताई जा रही है. आज सुबह उन्हें अस्पताल लाया गया. हालांकि, डॉक्टर की मानें तो वह पहले ही मृत थे. अब सवाल है कि आखिर उनकी मौत कहां, कैसे हुई और कब हुई, इसे लेकर सिवि अस्पताल के डॉक्टर ने सब बता दिया है. जिस डॉक्टर को पहला फोन आया था, उसने ही बताया है कि कब प्रतीक यादव इस दुनिया से अलविदा कह गए.
जी हां, सिविल सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीपी गुप्ता ने बताया कि प्रतीक यादव का ड्राइवर सुबह साढ़े पांच बजे उनके पास आया था. उसने कहा था, ‘भईया को कुछ हो गया है जल्दी घर चलिए.’ इसके बाद डॉक्टर ने अपने ईएमओ को प्रतीक यादव के घर भेजा. डॉक्टर के मुताबिक, ‘जब हमारा ईएमओ प्रतीक यादव के घर गया तो कुछ था ही नहीं बॉडी में. इसके बाद वो लेकर अस्पताल आ गए. अस्पताल में भी बॉ़डी में कुछ था ही नहीं. वो अस्पताल से बॉडी ले जाना चाहते थे. मगर पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. सस्पेक्टेड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है.’
 

अब असल में प्रतीक यादव के निधन का कारण क्या है, वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा. हालांकि, मामला काफी संदेहभरा है. डॉक्टर्स का पैनल प्रतीक यादव का जल्द पोस्टमार्टम कर रहा है. पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई जा रही है. सूत्रों का कहना है कि बुधवार तड़के करीब चार बजे घर के किचेन में प्रतीक यादव अचेत अवस्था में मिले थे. उनके शरीर पर कुछ चोट के भी निशान पाए गए हैं.

 
गौरतलब है कि प्रतीक यादव 38 साल के थे. प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था. प्रतीक को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे. हालांकि, पहले ही प्रतीक यादव का निधन हो गया था. फिलहाल, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रतीक के पार्थिव शरीर को एक एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया. हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. परिवार की ओर से भी कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं की गई है.
वहीं, प्रतीक यादव के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, जबकि अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। वे आम तौर पर सक्रिय राजनीति से दूर रहे. प्रतीक ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा और न समाजवादी पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला था.
उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं. अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थामा था. प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी. हालांकि, कुछ दिनों पहले प्रतीक और अपर्णा के रिश्तों में तनाव देखा गया.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

यह भी पढ़े

माघ मेला प्रकरण: नागरिक समिति के प्रतिवेदन में शंकराचार्य को निशाना बनाने का आरोप, राज्य–धर्म संतुलन पुनर्स्थापना की अनुशंसा

सनातन धर्म को खत्म करना ही होगा-उदयनिधि स्टालिन

सीवान के लाल डॉक्टर रामशरण पांडेय को शिशु रोग सर्जरी का मिला सबसे ऊंचा तमगा

शंकराचार्य जी के सान्निध्य में गोरखपुर ने निकली गविष्ठी यात्रा कल पहुंचेगी काशी

Leave a Reply

error: Content is protected !!