Headlines

बारात से लौट रही बोलेरो अज्ञात ट्रक से टकराई, एक की मौत, सात घायल

बारात से लौट रही बोलेरो अज्ञात ट्रक से टकराई, एक की मौत, सात घायल

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह एकमा/दाउदपुर (सारण ):

बिहार के सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बंशी छपरा गांव के समीप छपरा-सीवान नेशनल हाईवे-531 पर बुधवार की अहले सुबह बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूचना मिलते ही रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।

रसूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो सवार लोग बारात से लौटकर अपने घर दाउदपुर थाना क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान बंशी छपरा गांव के समीप सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रक से वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी राहुल कुमार (30) के रूप में हुई है।

घायलों में दाउदपुर निवासी सूरज कुमार (37) की हालत गंभीर होने पर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ विवेक प्रसाद द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिनमें चार अन्य घायलों को पुलिस ने एकमा स्थित पटना नर्सिंग होम नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दो घायलों ने भी अपना प्राथमिक उपचार कराया है।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े

सपा नेता अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

माघ मेला प्रकरण: नागरिक समिति के प्रतिवेदन में शंकराचार्य को निशाना बनाने का आरोप, राज्य–धर्म संतुलन पुनर्स्थापना की अनुशंसा

सनातन धर्म को खत्म करना ही होगा-उदयनिधि स्टालिन

Leave a Reply

error: Content is protected !!