बजरंग बली ,शिव एवं शनिदेव की प्रतिमा की निकाली गई शोभा यात्रा
वैदिक मंत्रों से गूंज उठा वातावरण ।
धरनाही धाम की प्राचीन महत्ता।
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जिरादेई प्रखंड क्षेत्र के पुख डेडा गांव स्थित धरनहीं धाम परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । दो बजे दोपहर में भगवान शिव ,बजरंग बली,शनिदेव की प्रतिमा को पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया जहां हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किया ।इसके बाद प्रतिमा को मंदिर परिसर में रख दिया गया ।
बनारस के आचार्य संजय तिवारी ने बताया कि गुरुवार को विधिवत पूजन के बाद मंदिर में प्रतिमा की स्थापना होगी ।शाम को धरनाही सरोवर में गंगा आरती का आयोजन किया गया जिस दृश्य को देख कर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए क्योंकि यहां प्रयाग तथा काशी का दृश्य दिख रहा था ।
शोधार्थी डा कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्राचीन समय में से ही धरनाही धाम की बहुत महिमा है जहां संत महात्मा तप करते थे ।उन्होंने बताया कि धरनाही का अर्थ होता है धारण करना यानी यह वह स्थान है जहां चित्त को किसी विंदु पर टिकाया जाता है ।उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में इस क्षेत्र से एक नदी बहती थी जो आज भी सोना नदी के रूप में विद्यमान है जिसे हिरण्यवती नदी के नाम से भी जाना जाता था ।
उन्होंने बताया कि इसी धरनाही सरोवर से सटे पश्चिम एक कलकल हा सरोवर है जिसमें आज भी स्नान करने से शरीर का चर्म रोग दूर हो जाता है ।
इस मौके पर पंडित गिरीश तिवारी ,अर्जुन कुशवाहा ,युगल प्रसाद ,डब्लू प्रसाद ,विनोद शर्मा ,बंधु तिवारी ,रविन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में भक्त गण थे ।
यह भी पढ़े
शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव सम्पन्न, प्रो.भूपेंद्र हुए विजयी
रामनगर में राधा किशोरी राज की बालिका इंटर कॉलेज में एडमिशन के नाम पर प्रिंसिपल के द्वारा घोर धांधली
गोपालगंज: 300 लीटर शराब के साथ धराए दो सिपाही
पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन
नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
अपराध की योजना बना रहे 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा
