सिसवन की खबरें : आपसी विवाद में मारपीट में पांच घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए।घायलों में स्थानीय निवासी बृज बिहारी मांझी का पुत्र राजेश कुमार मांझी, खेदन मांझी का पुत्र कमलनाथ माझी, कमलनाथ मांझी का पुत्र पवन कुमार शिवकुमार मांझी की पत्नी सविता देवी व राजन माझी की पत्नी रेणु देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
बाइक सहित नहर में गिरकर युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के चकरी चांदपुर नहर मार्ग पर बाइक से नहर में गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सरौत गांव निवासी रामनाथ भगत का पुत्र दिलीप कुमार है। वह चैनपुर से वापस लौट रहा था। तभी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिसवन रेफरल में इलाज कराने के बाद सिवान रेफर किया गया।
अलग-अलग मारपीट की घटना में दो लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद मे हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में भागर गांव के लाल बिहारी राम का पुत्र नन्हे कुमार राम व सरौत गांव निवासी गति लाल राम का पुत्र राजेंद्र राम शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के पेट में चाकू घोंपकर किया घायल
NEET पेपर लीक को लेकर चीन मॉडल की इतनी चर्चा क्यों?
ट्रंप के डबलगेम ने कैसे बढ़ाई दिल्ली की टेंशन?
एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
