Headlines

अमनौर के पकरी महमद गांव में प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी

अमनौर के पकरी महमद गांव में प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सीवान जिला के अमनौर प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा पंचायत के पकरी महमद गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बतायी जा रही है। युवती की पहचान मौसम कुमारी, पिता उपेंद्र कुमार सिंह, निवासी पकरी महमद गांव के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक आलोक कुमार सिंह से पिछले करीब छह माह से उसकी बातचीत हो रही थी। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी।लड़का तीन चार दिन पहले घर से उत्तर प्रदेश कमाने चला गया ।


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

लड़की के हाई बोल्टेज ड्रामा से पुलिस प्रसाशन जनप्रतिनिधि स्थानीय ग्रामीण दिन भर रहे हलकान

प्रेमी से शादी की जिद को लेकर लड़की अहले सुबह घर से शौच के बहाने निकल मोबाइल के टावर पर चढ़ जाती है।आस पास के लोग लड़की को चढ़ते देख पहले उसे उतरने के लिए आवाज लगाई क्यो चढ़ रही है नीचे उतरो लड़की चढ़ते गई।लड़की टावर के अंतिम छोड़ पर चढ़कर बैठ गई।लोगो को आभास हो चला कि मामला कही प्रेम प्रसंग का न हो,जबकि लड़की के घर के आस पास के कुछ युवकों को इसके प्रेम प्रसंग का मामला पता था।लोगो ने घटना की जानकारी अमनौर पुलिस को दिया।कुछ ही देर में यह घटना आग की तरह चारो तरफ फैल गई।जिससे लोगो की हुजूम जुट गई।घटना को सुन थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार दर्जनों पुलिस बल के साथ पहुँचे।लड़की को नीचे उतरने का लाख प्रयास किया सब विफल रहा।


इसके पश्चात डीएसपी नरेश पश्वान फायर बिग्रेड की टीम पहुँची ।स्थानीय स्तर पर पंचायत के मुखिया ई प्रतीक समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार सिंह राजद नेता सन्तोष गुप्ता पहुँच लड़की को आश्वस्त किया कि नीचे उतरो हमलोग तुम्हारा शादी तुम्हारे इकक्षा से कराएंगे,लड़की किसी की बात नही मानी,।फायर बिग्रेड के पुलिस टीम टॉवर पर चढ़ युवती से बात की।पहले युवती ने इन पुलिस कर्मी को ऊपर से धक्का दे देने की धमकी दी।सिपाही किसी तरह लड़की के पास पहुँच डीएसपी नरेश पश्वान से फोन से बात कराया।इन्होंने आश्वासन दिया कि तुम नीचे उतर जाओ हम उसी लड़का से तुमको शादी करा देंगे।हम वादा करते है।

 

लेकिन लड़की इनके एक नही मानी,लड़का के बुलाने की बात पर अड़ी रही। अंत मे अधिकारियों ने लड़के के परिजनों को हिरासत में लेकर थाना लाया।जिससे लड़का लड़की को फोन कर शायद कुछ कहा तब जाकर 3 बजके 33 मिनट पर लड़की टावर से उतरी ।लड़की के टावर से उतरते ही अधिकारी सास पर सास लिए।पुलिस व पीएचसी के डॉक्टर टीम ने तुरंत लड़की को पकड़ एम्बुलेंस से अमनौर अस्पताल लाया जहाँ लड़की का प्राथमिक उपचार चल रहा है।लड़की के आने की खबर सुन लोगो की भीड़ अस्पताल में भी जुट है।पुलिस के मसक्कत से भिड़ हटाई गई।

लड़की की बहन ने बताया कि वह इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी।लड़का लड़की का घर चार पांच घर के आस पास ही है।सिर्फ सड़क इस पार व उस पार का फासला है।
इस तरह की घटना को लोगो ने मोबाइल के दुरुपयोग का नतीजा बताया
ग्रामीणों ने इस तरह की घटना की काफी निंदा कर रहे थे।इससे समाज मे बुरा असर पड़ने की बात कह रहे थे।सबलोगों कि जुबान पर बस यही था कि आज कल मोबाइल के कारण इस तरह के गलत प्रेम प्रसंग की घटना अधिक घट रही है।लोग कम उम्र के लड़के लड़कियों को बे वजह मोबाइल दे रहे है।

यह भी पढ़े

गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के पेट में चाकू घोंपकर किया घायल

NEET पेपर लीक को लेकर चीन मॉडल की इतनी चर्चा क्यों?

ट्रंप के डबलगेम ने कैसे बढ़ाई दिल्ली की टेंशन?

एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Leave a Reply

error: Content is protected !!