राजस्व कर्मचारी गोली कांड के मामले में सारण पुलिस पहुंची अंचल कार्यालय
सीओ से किया पूछ ताछ
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के भगवानपुर हाट अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी असलम अंसारी पर रविवार को आवश्यक कार्य निपटा कर घर जाने के क्रम में सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार के पास मोती छपरा के पास एनएच 331 पर बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर गोली मार दी थी।
इस मामले में सारण पुलिस को घटना के 24 घंटा बीतने के बाद भी हाथ खाली बताया जा रहा है।
इस गोली कांड के जांच को लेकर सोमवार को एसडीपीओ सदर राज कुमार के नेतृत्व में सारण एसएसपी ने एसआईटी का गठन कर मामले का खुलासा का जिम्मेदारी सौपा है।
इसको लेकर सोमवार को एसडीपीओ राज कुमार भगवानपुर अंचल कार्यालय पहुंच सीओ धीरज कुमार पाण्डेय से मिलकर कई विषयों पर जानकारी ली।
हालांकि पुलिस अभी भी घटना के संबंध में कुछ भी बताने घटना के बाद से सहमें दिखाई दिए।मिली जानकारी के अनुसार घायल राजस्व कर्मचारी असलम अंसारी के कंधे में गोली फसने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। ।
यह भी पढ़े
सड़क हादसा में ग्रामीणआवास सहायक की मौत
राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल
Raghunathpur: भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह
राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल
