Headlines

विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

खेल में हार-जीत नहीं, संघर्ष और प्रयास सबसे महत्वपूर्ण : रामलाल सिंह

विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि खेलकूद में हार-जीत लगी रहती है। जब दो व्यक्ति या दो टीमें खेलेंगी, तो एक की जीत और दूसरी की हार निश्चित है। यही खेल का नियम है। उन्होंने कहा कि गिरकर उठना और उठकर आगे बढ़ना ही संसार का वास्तविक नियम है। आज जो दंड या पराजय प्रतीत होती है, वही कल पुरस्कार और सफलता का कारण बन सकती है।

वे मंगलवार को महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में रविवार से चल रही विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए महावीरी विद्यालय विजयहाता के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि शिक्षा जहां हमें विद्वान बनाती है, वहीं खेलकूद हमें जीवन में अनुशासित और संघर्षशील बनाता है। समारोह का संचालन प्रवासी कार्यकर्ता गणेश कुमार ने किया। अतिथियों का परिचय एवं सम्मान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन तथा धन्यवाद ज्ञापन सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने किया।

37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन खेलकूद विभाग के प्रांतीय मार्गदर्शक ललित कुमार राय ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी एवं खो-खो के आठ-आठ विभिन्न आयु वर्गों के समूहों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण का नेतृत्व प्रवासी कार्यकर्ता रंजीत कुमार भारती ने किया।


समापन समारोह का शुभारंभ लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, डॉ. शरद चौधरी, प्रोफेसर रविन्द्र पाठक, ललित कुमार राय, जीव नारायण, अनिल कुमार राम, प्रोफेसर शम्भू प्रसाद सहित अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर विद्या भारती के क्षेत्रीय मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार, ओमप्रकाश दुबे, पारस नाथ सिंह, शम्भू शरण तिवारी, कमलेश नारायण सिंह, रविन्द्र राय सहित सिवान महावीरी विद्यालय परिवार से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूरे प्रतियोगिता में 1250 लोगों की रही प्रत्यक्ष भागीदारी

खेलकूद विभाग के प्रांतीय मार्गदर्शक ललित कुमार राय ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस आयोजन में प्रांत के 39 विद्यालयों से 582 भैया एवं 304 बहनों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 60 संरक्षक आचार्य बंधु-भगिनी, 40 निर्णायक, आठ पूर्णकालिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, विद्यालय के आचार्य, कर्मचारी एवं भैया-बहनों सहित कुल 1250 लोगों की प्रत्यक्ष सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं समर्पण से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

यह भी पढ़े

सड़क हादसे में  मृत आवास सहायक के आश्रितों से मिल सांसद ने दी सांत्वना 

विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

पशु चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़  जमकर पिटाई किया

भारत शुगर मिल  के पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को खूंटी प्रबंधन की दी जानकारी

किसान सलाहकारो द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र देकर विभागीय निर्देशानुसार कार्य कराने की मांग किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!