Headlines

भारत शुगर मिल  के पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को खूंटी प्रबंधन की दी जानकारी

भारत शुगर मिल  के पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को खूंटी प्रबंधन की दी जानकारी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)

भारत शुगर मिल सिधवलिया परिक्षेत्र के ग्राम बुचेया में संजीव शर्मा,कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना ने क्षेत्र भ्रमण किया जिसमें क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई प्लाटों में रोग कीट का निरीक्षण कर उसके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी एवं अन्य उपयुक्त सुझाव किसानों को दिया।जिसमें उन्होंने किसानों को बताया कि खूंटी प्रबंधन करना बहुत ही आवश्यक है,खूंटी प्रबंधन अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है l खूंटी प्रबंधन में सिंचाई खाद व गुड़ाई अवश्य करें।

 

जिससे गन्ना फसल अच्छी होगी साथ ही साथ फसल सुरक्षा के दृष्टिकोण से कीटों की रोकथाम के लिए 150 एम एल कोराजन को एक एकड़ खेत के लिए 400 लीटर पानी में घोल बनाकर गन्ने की जड़ों के पास मोटे फव्वारे से ड्रेंचिगं करें। तथा आठ किलो फरटेरा प्रति एकड़ के दर से डालकर सिंचाई कर दें जिससे गन्ने की फसल को बेधक कीटों से बचाया जा सके।

 

किसान भाइयों को चीनी मिल से अनुदानित दर पर कोराजन फरटेरा सल्फोजिकं माइक्रोन्यूट्रिएंट इत्यादि दिया जा रहा है जो कि किसान भाई चीनी मिल एवं अपने एरिया इंचार्ज से प्राप्त कर अपने खेतों में प्रयोग करके गन्ने की अच्छा पैदावार प्राप्त कर सकते हैं l

 

चीनी मिल प्रबंधन सभी किसान भाइयों से अनुरोध करता है कि इस समय गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है , आप लोग अपने खेतों पर उपस्थित रहकर गन्ना सर्वे अवश्य करवाऐं जिससे आगामी पेराई सत्र में चालान पर्ची संबंधित समस्या से बचा जा सके। जिसमें मिल के क्षेत्रीय कर्मचारी रामायन पाण्डेय,कृषक विश्वनाथ राय डुनमुन राय दुलारचंद यादव मुख्तार राय दीनानाथ प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

किसान सलाहकारो द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र देकर विभागीय निर्देशानुसार कार्य कराने की मांग किया

बिहार की बिजली जरूरत को पूरा कर रही एनटीपीसी की नबीनगर परियोजना : एल के बेहेरा

साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्रीनाथ सिंह बौद्ध बने प्रेरणा स्रोत

धर्मपुर जफर व बसन्तपुर पंचायत में जनकल्याण योजना शिविर का आयोजन, 16 विभागों ने सुनीं समस्याएं

कलश यात्रा के साथ श्रीशतचण्डी महायज्ञ प्रारंभ

कोचिंग सेंटर के छत पर सुतली बम फेकनेवाला अभियुक्‍त गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!