Headlines

मुजफ्फरपुर में STF  ने 15 साल से   पुलिस को चकमा दे रहे वांटेड को किया गिरफ्तार

 

मुजफ्फरपुर में STF  ने 15 साल से   पुलिस को चकमा दे रहे वांटेड को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने  मुजफ्फरपरपुर से वांटेड किशन सहनी को गिरफ्तार किया है। वह करीब 15 वर्षों से फरार चल रहा था। मीनापुर थाना में दर्ज 2011 के एक आपराधिक मामले में उसकी तलाश चल रही थी। इस मामले में वांछित रहा है।

 

मूल रूप से किशन सहनी उर्फ कृष्णदेव सहनी सिवाईपट्टी के हरशेर का रहने वाला है। गिरफ्तारी की भय से लगातार ठिकाना बदल रहा था।जिला पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी में विफल साबित हो रही थी। इस बीच गुप्त सूचना पर एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघाड़ा बाजार से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल जब्त किया गया है ।

 

उसका काल डिटेल खंगाला जा रहा। इसमें और कई बदमाशों के नंबर मिले है। साथ ही पूछताछ में और कई बदमाशों के बारे में पता चला है । उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर विशेष टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि डकैती के मामले में वह शामिल रहा है।

 

विभिन्न थानों से संपर्क कर उसका पूर्व का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। लंबित केस सामने आने के बाद संबंधित केस में उसे रिमांड पर लेने की कवायद की जाएगी। इसके अलावा गैरकानूनी ढंग से अर्जित उसकी संपत्ति का भी पता किया जा रहा है , ताकि जब्ती की कार्रवाई भी की जा सके। 15 साल से फरार चल रहे किशन सहनी को एसटीएफ ने दबोचा

2011 के आपराधिक मामले में मीनापुर थाना को थी तलाश
गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाना
सिवाईपट्टी के बनघाड़ा बाजार से STF ने किया गिरफ्तार
आरोपी के पास से मोबाइल जब्त, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस,पूछताछ में कई बदमाशों और नेटवर्क की मिली जानकारी
किशन सहनी की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी जारी
गैरकानूनी संपत्ति की जांच, जब्ती की तैयारी में पुलिस

यह भी पढ़े

 पुलिस दबिश के  कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्‍त न्‍यायालय में किया आत्‍मसमर्पण

सहयोग शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं, मौके पर हुआ समाधान

Leave a Reply

error: Content is protected !!